सहारनपुर: 24 घंटे में हुए दो बड़े सड़क हादसे

खबरें अभी तक। सहारनपुर में पिछले 24 घंटे में दो सड़क हादसों ने लोगों के दिलों को दहला दिया है। आज कार में सवार एक परिवार के ही चार सदस्यों की मौत हो गयी जबकि चार को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में लगभग आठ लोग सवार थे।

जिनमें से चार की मौत हो गयी और चार घायल हो गये। यह सभी सहारनपुर की बेहट तहसील में स्थित सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन करने के बाद वापस जा रहे थे। तभी थाना ननौता क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर इनकी कार व एक ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गयी। कार में सवार दोनों परिवार गाजियाबाद व संतकबीर नगर के रहने वाले बताये जा रहे हैं।