सीएम योगी के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई

खबरें अभी तक।उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 46वां जन्‍मदिन है। इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर उन्‍हें शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। योगी जी राज्य में परिवर्तन के लिए प्रयासरत हैं। मैं उनके लिए लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में उन्‍हें तेजस्‍वी मुख्यमंत्री बताते हुए कहा, ‘योगीजी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

संयोगवश मुख्‍यमंत्री का जन्‍मदिन (पांच जून) उसी दिन है जब विश्व पर्यावरण दिवस होता है। आज मुख्यमंत्री कानपुर में पर्यावरण से संबंधित गंगा हरीतिमा कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि, योगी अपना जन्म दिन नहीं मनाते हैं। नाथ पंथ की परंपरा के अनुसार सन्यास लेने के बाद योगी का दूसरा जन्म हो जाता है। पहले जन्म से कोई वास्ता नहीं रहता। लिहाजा वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते। बावजूद इसके उनके समर्थक इसे लेकर उत्साहित रहते हैं।