पूर्वोत्तर में भारी बारिश बड़ा सकती है मुश्किलें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खबरें अभी तक। उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है जिससे लोगों का जीना दुबर हो गया है। वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडेमान-निकोबार, मणिपुर सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण भारत में मानसून आने के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। वहीं झारखंड के दुमका जिले में वज्रपात से 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की झुलसकर मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश से पिछले 24 घंटों में 5 लोगों की मौत हो गई। यहां के कई इलाकों में 7 सै.मी. बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। फसलों का भी नुक्सान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 6 से 8 जून के बीच मानसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है। हालांकि आज मुम्बई के कई भागों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे कुछ जगहों पर जल-भराव हो गया है।