पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने भाजपा को आड़े हाथों लिया

खबरें अभी तक। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों रोजेदारों ने रोजा खोला और टाटशाह मस्जिद के नायब इमाम ने नमाज अदा कराई। इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने भाजपा को आड़े हाथों लिया।

समाजवादी पार्टी के रोजाफ्तार में जहां हजारों रोजेदारों ने रोजा खोला वहीं पूर्व मंत्री ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। भाजपा को नौटंकीबाज बताते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तब कहते है रामलला हम आयेगें, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। भाजपा राम और माता सीता के नाम का सौदा करती है।

देश में रहने वाले हिंदूओं को इनका बहिष्कार करना चाहिए। सभी हिंदू समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के साथ खड़े हों क्योकि इसी पार्टी में दोनों समुदाय का सम्मान है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद, एमएलसी लीलावती कुशवाहा और पूर्व विधायक जयशंकर पांडे समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता और मुस्लिम भाई शामिल हुए।