भारत: बैलस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ

खबरें अभी तक। भारत ने स्वदेश में विकसित और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलस्टिक मिसाइल अग्नि पांच का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण आज सुबह करीब 9.48 मिनट पर ओडिशा के बालासोर से किया गया। उल्लेखनीय है कि इसी साल 18 जनवरी को सफल परीक्षण किया गया था। यह छठीं बार है जब बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।

50 टन के भार वाली इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। यह अपने साथ एक टन से ज्यादा के परमाणु हथियार ले जा सकती है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेश निर्मित यह परमाणु क्षमता वाली सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक के दायरे में निशाना साध सकती है।