पीड़ित सर्राफ ने राज्यमंत्री बदलदेव सिंह के दरबार मे लगाई गुहार

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख के आवास पर पीड़ितों का दरबार लगा था। जिसमे बरेली ज़िले के थाना शीशगढ़ के रहने वाले एक सरार्फ ने मंत्री बलदेव सिंह से 3 महीने पहले हुई 15 लाख की चोरी के खुलासे के लिए रो रोर कर गुहार लगाई। बलदेव सिंह ने पीड़ित को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

मामला बरेली ज़िले के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के मानपुर गांव का है। जहां 25 फरवरी 2018 को शांति सरन गुप्ता की मानपुर गांव में ही सर्राफ की दुकान है। जिसमें अज्ञात चोरों ने नक़ाब लगा कर करीब 15 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर सहित नगदी लेकर फरार हो गए। घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया था। चोरों ने दुकान की दीवार को तोड़कर बड़ी ही आसानी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची ओर मौका मुआयेना भी किया। परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इस लिहाज से पीड़ित एसपी बरेली से लेकर आईजी तक गया। 3महीने बीत गए पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की है। थक हार कर अब पीड़ित रामपुर भाजपा के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से खुलासे के लिए गुहार लगाने आया। इस दौरान पीड़ित काफी भावुक हो गया और वो मंत्री के सामने रोने लगा। मंत्री बलदेव सिंह ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि जल्द पुलिस खुलासा करेगी।

वहीं मीडिया ने मंत्री बलदेव सिंह से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल किया तो जनाब ने उल्टा ही पुलिस का पक्ष लेते हुए कहा कि कार्यवाही कर रही होगी, कही घटना एक दिन में पुलिस खोल देती है तो कही 10 दिन में अब तो चोर भी मास्टर है ना। तो चोरों को पकड़ने के लिए हमारी पुलिस डबल मास्टर है और वो चोरों को जल्दी पकड़ लेगी।