दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

खबरें अभी तक। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्ष पहले भाजपा सरकार ने चुनावों में जो भी वायदे किये थे वो सभी जुमले और झूठे निकले। अपनी बात को बहुत प्रभावी ढंग से लोगो के बीच पहुंचना ही इनका एक मकसद था। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ प्रचार और प्रसार की सरकार है। ये काम करने की सरकार नहीं है। काम से इस सरकार का दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है।
उन्होंने हरियाणा के बारे में बोलते हुए कहा कि इस इस सरकार ने प्रदेश को लगातार पीछे लेजाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश लगातार हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री रोड शो कर रहे है उन्हें इसके साथ साथ काम शो भी करना चाहिए। कि उन्होंने अपने चार वर्षो के कार्यकाल में क्या क्या कार्य किये है।