22 साल बाद नगर निगम के कर्मचारियों को हुई जीत हासिल

ख़बरें अभी तक। फरीदाबाद- 22 सालों से कोर्ट में केस लड़ रहे नगर निगम के कर्मचारियों को अब जाकर जीत हासिल हुई है, जिस खुशी में कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष सीबी चौहान को मिठाई खिलाकर बधाई दी. कोर्ट ने हाल ही में आदेश दे दिये हैं कि सभी कर्मचारियों का वेतन दे दिया जाए. बता दें कि कर्मचारियों ने 8 करोड़ 68 लाख रूपये का एरियल छोड़ा था जिसके बाद उन्हें पक्का किया और फिर 2017 में कुछ निगम के कर्मचारियों ने फर्जी कर्मचारी कहते हुए कोर्ट में केस डाल दिया था, जिसके बाद कर्मचारियों को वेतन मिला बंद हो गया था अब आदेशों के बाद वेतन मिलने की उम्मीद में कर्मचारी खुशी जाहिर कर रहे हैं.

बचा दें कि 40 कर्मचारी नगर निगम के पक्के कर्मचारी है जिन्हें लंबे समय के बाद कोर्ट में जीत मिली है. भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष सीबी चौहान ने बताया कि कर्मचारियों ने सरकार के सामने कुछ शर्त रखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्मचारियों का करीब 8 करोड़ 68 लाख रूपए का एरियल बनता है जिसे वह छोड़ देंगे अगर सरकार सभी कर्मचारियों को पक्का कर दे तो क्योंकि कर्मचारियों का पहले से पक्का होने के लिए लेवर कोर्ट में केस चल रहा था जिस पर सरकार ने विचार करके 40 कर्मचारियों को पक्का कर दिया, जिसके न्युक्ति पत्र 2017 में बांटे गये थे उसके बाद निगम के कुछ कर्मचारियों ने इनपर फर्जी कर्मचारी कहते हुए कोर्ट में दावा डाल दिया था जिसके बाद कर्मचारियों का वेतन मिलना बंद हो गया था जिसे हाल ही में कर्मचारियों को जीत लिया है. और कोर्ट ने सभी कर्मचारियों का वेतन देने के लिये आदेश कर दिए है.