प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह से ऊब चुकी : वीर कुमार यादव

खबरें अभी तक। गोहाना पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह से ऊब चुकी है अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रथ यात्रा निकाले,या अशोक तवर साईकल यात्रा या किसी ओर तरीके से शक्ति प्रदर्शन करें, अब इनकी गाड़ी पटरी पर लौटने वाली नहीं ,कांग्रेस पार्टी में कई फाड़ हो चुकी है कांग्रेस पार्टी अपना अपना शक्ति प्रदर्शन एक अपने अपने आस्तितव को बचाने में लगे हुए है।
इसके इलावा आये दिन बढ़रहे डीजल पेट्रोल के रेट को लेकर वीर कुमार यादव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व् प्रधान मंत्री चिंता में है, वह इसका रास्ता खोजने में लगे हुए है  जल्द ही महंगाई को कम करने का काम किया जाएगा .

वीर कुमार यादव ने जाट आरक्षण के मुद्दे पर भी बोलते हुए कहा की सरकार ने जाटों की सभी मांगों को मान लिया है अब अगर जाट नेता आंदोलन करेंगे तो यह उनका राजनीति स्वार्थ होगा

भाजपा सरकार चुनावी मूड में है और मिशन 2019 के लिए तैयारियां शुरु कर दी है लोकसभा चुनाव व् विधान सभा चुनाव एक साथ होंगे या अलग अलग आने वाला समय तय करेगा कुछ भी हो सकता है संगठन को मजबूत बनाने के लिए अब विस्तार अपने जिले के साथ घरों को छोड़कर दूसरे जिले में चुनाव तक हर बूथ पर कम से कम 50 वोट भाजपा की पक्की करने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि जून माह के बीच में विस्तारकों का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा