शरद मल्होत्रा के गलफ्रेंड को धोखा देने पर क्यों रोई ईशी मां

खबरें अभी तक। पिछले दिनों सुर्खियों में रहे एक्टर शरद मल्होत्रा अपनी पहली गर्लफ्रेंड दिव्यांका त्रिपाठी से ब्रेकअप के बाद अब अपनी नई गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट से रिश्ता तोड़ दिया है। दोनों 2 साल से रिलेशनशिप में थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।

शरद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ”हमारे बीच दूरियां मेरी ही वजह से आई हैं। मेरे कुछ निजी कारण थे जिनकी वजह से ये रिश्ता टूटा है। मैंने इस रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की थी। मगर ऐसा हो नहीं पाया। पूजा एक अच्छी लड़की है और उनके साथ रिलेशनशिप के अंत तक सब कुछ शानदार रहा”।

पिछले साल जब शरद से पूजा के साथ शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ”मैं शादी से डरता हूं”। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था, ”मेरे कई सारे दोस्त ऐसे हैं जिनकी शादी कामयाब साबित नहीं हुई। फिलहाल मैं खुद को स्थिर रखने की कोशिश कर रहा हूं और अगर सब कुछ सही होता है तो अगले साल आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है”।

इसके आगे शरद ने कहा था, ”सभी लोगों को दिन भर की थकान और कड़ी मेहनत के बाद एक अच्छे रिलेशनशिप की जरूरत रहती है”। बता दें कि पूजा से रिलेशनशिप शुरू करने से पहले शरद टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ सीरियस रिश्ते में रह चुके हैं।