नगर पालिका संघ के कर्मचारियों ने प्रदेश भर में थाली बजा कर किया रोष प्रदर्शन

खबरें अभी तक। नगर पालिक कर्मचारी संघ केरास्टीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया  कि आज निगम कर्मचरियों ने हरियाणा प्रदेश में थाली बजा सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया है हिसार निगम कार्यालय से लेकर तेलियान पुत तक थाली बजा कर रोष प्रदर्शन किया है और धरने का 13 वां दिन हो गया है। उन्होंने बताया कि मांगो को लेकर हिसार के विधायक प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके है परंतु सरकार ने उनकी कोई मांगे नही मानी है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने आज भूख हडताल भी शुरु कर दी है ये भुख हडताल लगातार जारी रहेगी, उनकी मांग है कि ठेका परम्परा को बंद किया जाए, साठ कर्मचारी हटाए है उन्हें नौकरी पर रखा जाए, समान वेतन देनेए नौकरी की सुरक्षा और ठेका कर्मियों को पक्का करने ईपीएफ ईएसआई  की कटौती की गई राशि को कर्मचारियों के खातों में डालने आदि प्रमुख मांगों का समाधान किया जाना चाहिए।  इसके अलावा अन्य मागों को पूरा किया जान चाहिए। उन्होंने बताया कि वे हरियाणा की मत्रियों का भी पुतला फूंक चुके है पर सरकार ने उनकी कोई सुनवाई नही की है।

नगर पालिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि  धरना लगातार जारी है सरकार ने उनकी किसी भी मांग को पूरा नही किया है। उन्होंने  कहा कि 22 मई को देश 742 जिला स्तर पर मुख्य मत्रियों तथा देश के प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएगे।