कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

खबरें अभी तक। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यातिथि पर आज कांग्रेस भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी को नमन किया। इस मौके पर होशियार लाल शर्मा ने सभी कांग्रेसियों को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशप्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। उन्हेंने कहा कि देश में सूचना क्रांति राजीव गांधी के प्रयासों से ही हुई है। उन्हेंने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर, मोबाइल व सोशल मीडिया ही कांग्रेस की देन है। जिससे देश के युवा इन चीजों का प्रयोग कर देश की तरक्की में सहयोग दे रहा है।