सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी, सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

खबरें अभी तक। शहर में सफाई अभियान लगातार दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। मुख्यमंत्री के मिडिया सलाहकार राजीव जैन ने जिला प्रशासन और विभिन्न संघठनो के साथ सुबह शहर के बस स्टैंड से मुरथल अड्डा तक निकले। जैसे ही इसकी भनक सफाई कर्मचारियों को लगी तो वे नारेबाजी करते हुए सफाई अभियान तक पहुंचे।  परन्तु भारी पुलिस बल द्वारा उन्हें बस स्टैंड पर ही रोक दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर ही सरकार विरोधी नारेबाजी की।

राजीव जैन ने कहा कि आज जनता खुद अपना कूड़ा साफ करने में लगी हुई है और यह सफाई अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा शहर साफ नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दल सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने में लगे हैं यह एक ओछी राजनीति है। राजीव जैन ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की सभी की सभी मांगे मान ली गई हैं मगर पक्का करने की बात माननीय उच्च न्यायालय में लंबित है जब तक न्यायालय से कोई फैसला नहीं आ जाता तब तक सरकार के हाथ बंधे हुए हैं।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि जैसे ही न्यायपालिका का फैसला आएगा उसे उसी वक्त लागू कर दिया जाएगा। उन्हें जल्द से जल्द  अपने कार्य पर लौट आना चाहिए। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को कूड़ा साफ करने के लिए सामने आना चाहिए ना कि धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने में।