बीजेपी के सभी मोर्चों की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक जारी

खबरें अभी तक। भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज की बैठक में युवा मोर्चा किसान मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा रहेंगे। इस बैठक में अमित शाह ने अपने उद्बोधन के साथ इस बैठक की शुरुआत की अमित शाह ने सभी मोर्चों के प्रमुख वर्तमान पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है और इस चुनौती से अगर हमें सफलतापूर्वक पार करना है तो इसके लिए आप सब लोगों के संगठन की जरूरत होगी। जिस तरीके से देश में बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने की लगातार कोशिश हो रही है।

ऐसे में आप की चुनौती और बढ़ जाती है और आप सभी मोर्चों को जमीनी स्तर पर काम करना होगा और इसके साथ ही आम जनता तक सरकार की प्राथमिकताओं को पहुंचाना होगा। हमें यह भी बताना होगा कि किस तरीके से सरकार ने युवाओं के लिए किसानों के लिए अनुसूचित जाति और जनजातियों के लिए अल्पसंख्यक होली के लिए पिछड़ा वर्ग के लिए और महिलाओं के लिए काम किए हैं। सरकार ने अपनी तमाम जन कल्याणकारी नीतियों के जरिए यह कोशिश की है कि आम जन तक सरकार की योजनाएं पहुंच सके और आम जनता

इसका लाभ उठा सके। इसके लिए आप सब की भूमिका बेहद अहम है और अब हमारे पास 2019 के चुनाव के लिए वक्त बिलकुल नहीं है। इससे पहले मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ की बड़ी चुनौती हमारे सामने हैं। जहां पर हमारी सरकारें हैं और वहां पर हमें अच्छा प्रदर्शन कर यह साबित करना है कि जहां जहां बीजेपी की सरकार है वहां वहां अच्छा काम हुआ है और जनता उन्हें पसंद कर रही है।