गांजे कि सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

खबरें अभी तक। पुलिस ने उड़ीसा से पूर्वांचल के जनपदों में और बिहार में गांजे कि सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के तार झारखण्ड से दिल्ली तक जुड़े हुए हैं। मिर्जापुर पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सुचना मिला की मड़िहान से मिर्जापुर कि तरफ जा रही टाटा सूमो की चेंकिंग कराया जाये। देहात कोतवाली के पुलिस ने झिंगुरा मोड़ बरकछा में बैरियर लगा दिया तो टाटा सूमो पुलिस टीम को देख गाड़ी रोक भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने टाटा सूमो को बैरियर पर रोक कर पकड़ा लिया ।

टाटा सूमो कि जब तलासी ली गयी तो उसमें से सूमो के छत में छिपा कर रख्खे गए कुल 1 क्विंटल 50 किलो गांजा बरामद हुआ। भारी मात्रा में गांजा देख पुलिस भी हैरान रह गयी। गांजा तस्करो का सरगना दिलीप महतो बोकारो झारखंड और चमन राय बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हीं दोनो के पास पहुंचा जाता था जिसके एवज में 30 हजार रुपये मिलते थे। इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किये गये आरोपियों का नाम दया शंकर छपरा बिहार और जिशान कुरैशी मयूर बिहार फेज 1 नई दिल्ली के है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि यह लोग उड़ीसा मलखानगरी से गाँजा लेकर पूर्वांचल और बिहार में बड़े व्यापक पैमाने पर सप्लाई करने का कार्य करते हैं। इस रैकट में और लोग भी शामिल हैं। इस पैसे का प्रयोग किस लिए होता है ये भी जांच का विषय बना हुआ है।पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।