पानीपत में गौतस्करो के हौसले बुलंद, नहीं थम रही गौ तस्करी

खबरें अभी तक। हरियाणा और उतर प्रदेश के बॉर्डर से सटे बापोली क्षेत्र में गौ तस्करो के हौसले इतने बुलंद है कि वह किसी की जान लेने से भी नहीं कतराते. उन्हें ना तो अपनी जान की परवाह है और ना ही पुलिस प्रशासन का डर। रात को इस क्षेत्र में गौ तस्कर सक्रीय हो जाते है और ऐसी वारदातो को अंजाम  देते है. ताजा मामला देर रात 2 बजे का है जब गौतस्करो का विरोध करने पर गौरक्षा दल के सदस्य कुलबीर को देशी कट्टे से गोली मार दी। और बेखौफ वहा से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गौ रक्षा दल के हरियाणा उपाध्यक्ष आजाद  सिंह  का कहना है कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रहती है यह सब पुलिस की मिलीभगत से ही हो रहा है। बार बार गौरक्षक ,गौतस्करो का शिकार होते है लेकिन पुलिस प्रसासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है। आखिर कब तक गौरक्षक ,गौ तस्करो के हाथो शिकार होते रहेंगे। वही पानीपत निजी अस्पताल के डॉक्टर पंकज मुटनेजा कहना है कि मरीज की हालत गंभीर है ,वंही  फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू  कर दी है।