रेखा तोमर की अध्यक्षता में होगी भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

खबरें अभी तक। भाजपा महिला मोर्चा नाहन की एक विशेष बैठक आज नाहन में आयोजित की गयी जिसमें विधानसभा क्षेत्र की महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रेखा तोमर ने की। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए महिला मोर्चा की रणनीति पर चर्चा की गयी। इसमें निर्णय लिया गया कि महिला मोर्चा हर बूथ पर दस के तहत कार्य करेगा तथा केंद्र सरकार की तमाम जन कल्याण योजनाओं को बूथ स्तर तक लेकर जायेगा।

मोर्चा की महासचिव मोना ने बताया कि महिला मोर्चा  रणनीति के अनुसार कार्य करने जा रहा है और हर बूथ से दस महिलाओं को जोड़ा जायेगा और सरकार की महिला नीतियों से भी जागरूक किया जायेगा।

मंडल अध्यक्ष रेखा तोमर ने बताया कि महिला मोर्चा आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है और उसी को लेकर आज की बैठक आयोजित की गयी है।