इतिहास में आज के दिन दर्ज है कई बड़ी घटनाएं

खबरें अभी तक। 11 मई यानी साल का 131वां दिन है। इतिहास में इस दिन के नाम पर और बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। 11 मई ही के दिन भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छू लिया था। इसी दिन भारत सरकार ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था। देश दुनिया में 11 मई के नाम दर्ज अन्य घटनाओं का ब्यौरा कुछ इस प्रकार है:-

1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई थी।

1784 : अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।

1833: अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हो गई थी।     

1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था।

1960: पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में आई थी।

1965: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

1988: आज ही के दिनफ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।

 1995: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया गया था।

1998: यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना था।

2000: जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची थी।

2008: न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया था।