ख़बरें अभी तक। गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाज से शादी रचाने के बाद अब नेहा धूपिया और अंगद बेदी वेकेशन पर निकल गए हैं। लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे नेहा और अंगद ने 10 मई को शादी की। इस शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे.
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो नेहा और अंगद अपनी इस आफ्टर मैरिज वेकेशन के लिए अमेरिका गए हैं। दोनों एयरपोर्ट पर मीडिया को बाय करते नजर आए।
नेहा और अंगद की शादी इनके फैन्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। सोनम की शादी के बीच दूर दूर तक कहीं कोई खबर नहीं थी कि एक और बॉलीवुड ब्यूटी शादी रचाने वाली है। लेकिन नेहा का ये सरप्राइज सभी को पसंद आया। गुपचुप हुई इस शादी की खबर सबसे पहले करन जौहर ने ब्रेक की थी। अगर आप नेहा और करन के ट्वीट्स पर नजर डालें को इन दोनों ने करीब एक ही समय ट्वीट किया था। अब दोस्त से पति-पत्नी बन चुके नेहा और अंगद काफी समय से साथ थे। दोनों ही अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे। यही वजह थी इनके अफेयर की चर्चा भी चलती रहती थी। अब फाइनली इन्होंने शादी कर सारी अफवाहों की पुष्टि कर दी है।
बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे पहले करन जौहर ने तस्वीर शेयर करते हुए नेहा और अंगद को बधाई दी थी। अगर आप नेहा और करन का ट्विटर अकाउंट देखें तो पाएंगे कि दोनों ने करीब एक ही समय पर ट्वीट किया था। बता दें कि नेहा और अंगद के डेट करने की खबरें पिछले काफी दिनों से तेज थीं। लेकिन इनकी शादी के बारे में कहीं से कोई अपडेट नहीं थी।
नेहा धूपिया ने ये तस्वीर शेयर करते लिखा, बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है। बता दें कि नेहा के पति बन चुके अंगद उनसे दो साल छोटे हैं। अंगद ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर शेयर की। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अचानक अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि अंगद की फिल्म सूरमा जल्द ही रिलीज होने वाली है। वह सलमान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है में भी नजर आये थे। वहीं फिल्म पिंक से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।
बता दें कि नेहा धूपिया ने अनीता डोंगरे के द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना। ब्लश पिंक लहंगे में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी. उन्होंने इस मौके पर अनीता के डिजाइन की गई ज्वैलरी भी पहनी. उनके लहंगे पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है साथ ही उन्होंने शीर दुप्पटा और साथ ही सिल्क के ब्लाउज के साथ इसकी मैचिंग की थी।