करनाल में नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल,सरकार को दी चेतावनी

खबरें अभी तक। सीएम सिटी करनाल में नगरपालिका कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल शुरु कर दी है। वहीं धरने पर बैठे कच्चे कर्मचारी सामान वेतन और ठेका प्रथा को बंद करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना कि अगर सरकार जल्द मांगो को पूरा नहीं करती है तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।

करनाल में नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज करनाल में नगरपालिका के सेकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारी नगर निगम कार्यलाय में तीन दिन के धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने बताया कि कच्चों को पक्का करना, सामान काम सामान वेतन, और ठेका प्रथा को बंद करने की मांग कर रहें हैं।  कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए वादों को जल्द पूरा नहीं करती तो आनदोलन और आगे बढ़ेगा। सरकार को चेतावनी देते हुए कर्मचारियों नें धरना प्रदर्शन किया।