भिवानी: रेलवे कर्मचारियों का 72 घंटे का अनशन शुरू, रेलवे का चक्का जाम करने की दी चेतावनी

खबरें अभी तक। केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मैन फेडरेशन के आव्हान पर अखिल भारतीय मांग सप्ताह के क्रम के बाद अब अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 72 घंटे का क्रमिक अनशन शुरू किया है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन की हिसार शाखा की तरफ से शाखा अध्यक्ष एस एन राय व युनियन नेता कृष्ण कौशिक के नेतृत्व में भिवानी में भूख हड़ताल शुरू की गई है। स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने मंत्रालय की चेतावनी दी हैं कि यदि समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे आगे रेलवे का चक्का जाम कर देंगे ,जिसकी ज़िम्मेवार मंत्रालय होगा।

इसी क्रम में शाखा अध्यक्ष श्री राय ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन, लॉर्जिस स्कीम पुनः लागु की जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए ,  नई पेंशन नीति के विरुद्ध, भारतीय रेलवे के निजीकरण की ओर बढ़ने, एमएसीपीएस की नई बैंच मार्किंग, सुपरवाईजरों के पदों को राजपत्रित पद स्वीकृत  करने व अन्य मांगो को लेकर सरकार की हठधर्मिता ने कर्मचारियों के विरुद्ध नकारात्मक दृष्टिकोण रखा है। अतः संघर्ष के सिवाय कोई मार्ग नहीं बचा है। यूनियन पदाधिकारी श्री कृष्ण कौशिक ने बताया कि यह सरकार हमें अपने हक भी बिना संघर्ष किए नहीं देगी। प्रदर्शन में अनेक केटेगरी के कर्मचारी ने भाग लिया। कर्मचारियों ने कहा की यदि उनकी सरकार मांग को नहीं मानती है तो वे रेलवे का काम काज बन्द कर रेल का चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।