मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इजरायल के किसानों से की बातचीत

ख़बरें अभी तक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इजरायल पहुंचे जहां उन्होंने फसल की तकनीक नई जानी। वहीं सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार व अफसरों के साथ मुख्यमंत्री ने तेल अवीव के निकट स्थित खेतों में किसानों से इजरायली प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता के बारे में बातचीत की। सीएम ने कहा कि दौरे के अनुभव के आधार पर ही इजरायल की नवीनतम तकनीक को हरियाणा में लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसानों से पूछा कि उन्होंने खेती में नई तकनीकों को कैसे अपनाया और उत्पादन पर इसका क्या प्रभाव पड़ा। उन्होंने फसल विविधिकरण और नई फसलों को अपनाने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। वहीं सीएम ने नंदन जैन सहित सूक्ष्म सिंचाई उद्योगों के अन्य विशेषज्ञों के साथ मंथन कर यह जानने की कोशिश की कि हरियाणा में इन पद्धतियों को बेहतर तरीके से कैसे अपनाया जा सकता है।

पानी की कमी से जूझ रहे हरियाणा ने पहले ही सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने पर काम शुरू कर दिया है। इस प्रणाली में केवल 30 फीसद पानी का इस्तेमाल कर खेती की जा सकती है। इसके अलावा काफी संख्या में किसान बागवानी अपना रहे हैं। सब्जियों की खेती में भी रूझान बढ़ा है।