‘एस वाई एल’ पर नोटंकी कर रही इनेलो’

ख़बरें अभी तक। हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफ़ताब अहमद ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए गैर जिम्मेदाराना  बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है कि मुसलमान नमाज़ी केवल मस्जिद व ईदगाह में ही नमाज़ अदा करेगा ना कि किसी पार्क या सार्वजनिक स्थल पर। पूर्व मंत्री ने कहा कि ये बयान साफ दर्शाता है कि मुख्यमंत्री केवल समाज के एक वर्ग के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार कर रहे है। ऐसे बचकाने बयानों से सम्प्रदाय सोहाद्र बिगड़ता है। हरियाणा में मेवात में हमेशा प्यार प्रेम व भाईचारा बना रहा है और आगे भी बना रहेगा।

चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा कि भाजपा की खट्टर सरकार आने वाले रमजान के पवित्र महीने में पूर्व की कांग्रेस सरकार के तर्ज पर लोगों को बिजली, पानी की सुविधा मुहैया कराए। भाजपा ने पिछले तीन रमजानों में  मेवात की घोर अनदेखी की है, हम मांग करते हैं कि प्रदेश सरकार लोगों की जरूरतों का विशेष ध्यान इस महीने में रखे। चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा कि प्रदेश से भाजपा की खट्टर सरकार का सफाया तय है और इनेलो का बचा कुचा वजूद भी अब निश्चित रूप से खत्म होना तय है, प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनने जा रही है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में जब कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल जब निम्न स्तर पर थी तब यहां पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमानं छू रही थी और आज भी यह जनता को लूट रही है। अब जब कर्नाटक चुनाव नजदीक है और कच्चा तेल अपने उचतम स्तर पर है इसके बावजूद तेल कंपनियां कीमत नहीं बड़ा रही। इससे यह साफ जाहिर होता है कि सरकार जो यह कहती है कि तेल की कीमत तेल कंपनियां सेट करती है यह मात्र एक ढकोसला है.

चौधरी आफ़ताब अहमद ने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है तो भाजपा जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दे जैसे विकास, बिजली, पानी, भ्रष्टाचार से हटाकर जिन्ना, टीपू सुल्तान, पद्मावती पर ले आती है।  भाजपा अलीगढ़ के रास्ते कर्नाटक पहुंचना चाहती है। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि  इनेलो बसपा गठबंधन मात्र एक ठगबंधन है जिसका मकसद भाजपा को फायदा पहुंचाने का है। पहले भी 1998 में इनका गठबंधन हुआ था लेकिन चुनाव नतीजे आने से पहले ही इनेलो गठबंधन तोड़कर भाजपा की गोद में जा बैठी थी। इनेलो भाजपा की बी टीम है, दलित समुदाय इनके बहकावे में नहीं आएगा।

उन्होंने कहा कि इनेलो को एस वाई एल व अन्य मुद्दों की याद तब आती है जब यह सत्ता में नहीं होते हैं। जब पंजाब में अकाली सरकार थी और हरियाणा में इनेलो तो इन्होंने एस वाई एल निर्माण के लिए कुछ भी नहीं किया। इस दौरान चौधरी आफ़ताब अहमद ने तूफान आने की संभावनाओं  पर  कहा कि सभी लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और उम्मीद है कि ऐसी कोई विपदा प्रकृति की तरफ से ना आये। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी आफ़ताब अहमद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली जनाक्रोश रैली को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए सभी मेवातवासियों का आभार प्रकट किया है।