व्यायामशालाओं पर गरमाईं राजनीति, काग्रेंस ने सरकार पर बोला हमला

ख़बरें अभी तक। सोनीपत- सूबे की मनोहर सरकार ने आज प्रदेश के लोगों को व्यायामशालाओं का उद्घाटन कर मनोहर तोहफा भले ही दिया हो मगर इस पर भी राजनीति गरमा गई है। काग्रेंस ने सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा है कि सरकार इन आधी अधूरी व्यायामशालाओं से कैसे लोगों को फिट रखेगी। वहीं काग्रेंस के आरोप पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने पलटवार करते हुए कहा कि सता से दूर हुई काग्रेंस विकास होने से तिलमिला रही है और इनको कुछ अच्छा दिखाई नहीं देता।

प्रदेश में आज सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा के लोगों को व्यायामशालाओं का तोफा दिया। पूरे प्रदेश में इन व्यायामशालाओं का फिट इंडिया अभियान की कड़ी में आज उद्घाटन किया गया। हालांकि ज्यादातर जगहों पर आधी अधूरी तैयारियों के बीच उद्घाटन किए गए। सोनीपत मे कैबिनेट मंत्री कविता जैन व सांसद रमेश कौशिक ने उद्घाटन किया।

आधी-अधूरी व्यायामशालाओं पर सियासत जमकर हो रही है। काग्रेंस पार्टी प्रवक्ता के एम हुडा ने कहा कि आज सरकार ने झूठी वाहवाही लूटने के लिए आधी अधूरी व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया है।  जबकि आज तक पुरी व्यायामशालाओं का निरमाण करवाने में सरकार विफल रही जो बनी है वहां पर भी पानी बिजली तक की सुविधा नहीं है।

के एम हुडा ने यहां तक कह दिया कि काग्रेंस सरकार ने हर गांव शहर में खैल मैदान पार्क बनवाए थे। मगर सरकार की अनदेखी के चलते वो बदहाल हो चुके है। उनकी देखभाल सरकार करती तो व्यायामशाला खोलनी नहीं पड़ती। सरकार खैलों के लिए भी कुछ नहीं कर रही सिर्फ नंबर बनाने में लगी है। सरकार आज सुविधाएं लोगों को दे नहीं रही है।