शिमला के रोहड़ू में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

ख़बरें अभी तक। शिमला जिले के रोहड़ू में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में सेक्स रैकेट की सरगना महिला को गिरफ्तार किया है। वह चंडीगढ़ की रहने वाली है। दरअसल पुलिस को शहर में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने नकली ग्राहक के जरिए महिला दलाल से संपर्क किया। उसने महिला से बातचीत की तो चार हजार रुपये में वह लड़की मुहैया कराने को तैयार हो गई। सौदा तय होने के बाद कल रात रोहड़ू के एक निजी होटल में महिला दलाल अपने साथ युवती को लेकर आई और ग्राहक को वहां बुलाया। इसी बीच पुलिस टीम ने वहां पर रेड मार दी और महिला दलाल को काबू कर लिया।

पुलिस ने महिला दलाल के पर्स से चार हजार रूपये भी बरामद कर लिए हैं, जिन्हें पुलिस के नकली ग्राहक ने उसे दिया था। छानबीन में खुलासा हुआ कि महिला दलाल कई सालों से इस अवैध धंधे को अंजाम दे रही है। 30 वर्षीय महिला दलाल ने जिस लड़की को सेक्स रैकेट में धेकला है, वह भी चंडीगढ़ की रहने वाली है और उसकी उम्र 25 साल है।

पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि कुछ समय से महिला दलाल द्वारा चंडीगढ़ से दो-तीन लड़कियों को लाकर शहर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने इसका पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया।