NH 91 पर लूट का विरोध करने पर नव विवाहिता को मारी गोली

ख़बरें अभी तक। बुलंदशहर- NH 91 पर लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पर नव विवाहिता को गोली मार दी। जहां नव दम्पत्ति खुर्जा मंदिर आ रहे थे और कोतवाली  देहात के फ्लाईओवर के पास नव विवाहिता को लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली से उड़ा दिया। नव दंपत्ति की 26 अप्रैल को ही शादी हुई थी। NH 91 पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक करके लूट की।

वहीं बुलंदशहर नवातुंग एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह को हत्यारों ने दस कत्लों से जोरदार सलामी दी है। दरअसल 72 घंटों के भीतर जिले में दस लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। इससे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। कहीं बदमाशो ने लूट का विरोध करने पर नव विवाहिता को गोली से उढ़ा दिया तो कहीं रिश्तों का कत्ल किया गया तो कहीं दहेज के लिए महिलाओं की हत्या कर दी गई है।

हालांकि पुलिस ने सभी मामलात को दर्ज कर कार्रवाई के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। लेकिन पुलिस जनपद क्राइम रोकने में नाकाम साबित हो रही है।