मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर  मंत्रौच्चारण के बीच ब्रहमसरोवर के पावन तट पर हुई महाआरती

खबरें अभी तक। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर ब्रहमसरोवर के पावन तट पर शहर की समाज सेवी व  धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती के कार्यक्रम का शुभारम्भ हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा व विधायक  पवन सैनी ने किया।

ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में आरती स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 64वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मंत्रौच्चारण के बीच महाआरती का आयोजन किया। इस महाआरती में राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक पवन सैनी,  सहित अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना की और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की लम्बी आयु व मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की है।