मांगें नहीं मानी गई तो अनिनिश्चतकालीन हड़ताल करेंगे दमकल कर्मी

ख़बरें अभी तक। फतेहाबाद सरकार द्वारा पुराने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को निकालने और नई भर्तियां करने के विरोध में आज दमकल कर्मियों ने हड़ताल कर दी. यह हड़ताल आज और कल दो दिन जारी रहेगी. वहीं इस हड़ताल को नगरपालिका कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया.

फायरब्रिगेड कर्मचारी संघ के प्रधान सतबीर सहारण ने बताया कि दो दिनों की हड़ताल के बाद अब कर्मचारी 9, 10 व 11 मई को भी हड़ताल करेंगे. इसके बावजूद यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो वे अनिनिश्चतकालीन हड़ताल करेंगे. उन्होंने बताया कि नई पैंशन बहाली न होने के विरोध स्वरूप कर्मचारियों में गुस्सा है. वहीं सरकार नई भर्तियां तो कर रही है, मगर पुराने कर्मचारियों को समायोजित नहीं कर रही. सरकार ने 8 मई को नोटिस निकाल कर पुराने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना भी तय कर रखी है और 1666 पदों पर नई पोस्ट निकाल रखी हैं. कर्मचारियों की मांग है  कि पुराने कर्मचारियों को इन पदों पर समायोजित किया जाए व अन्य मांगों पर भी पूरा ध्यान दिया जाए. यदि सरकार नहीं मानती तो 11 मई के बाद हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी।