कुल्लू के ढालपुर चौक में कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

खबरें अभी तक। कुल्लू के ढालपुर चौक में कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला। कसौली में महिला अधिकारी की मौत पर कांग्रेस उतरी सड़कों पर। सौ दिन में कानून व्यवस्था बिगड़ी महिलाएं नहीं  हैं प्रदेश में सुरक्षित। प्रदेश में बिगड़ रही है कानून व्यवस्था व कसौली में महिला अधिकारी की हत्या के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कुल्लू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंका गया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धकामुक्की भी हुई। लेकिन पुलिस पुतला छुड़ाने में नाकामयाब रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढालपुर चौक पर चैन बनाकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पार्टी कार्यालय से लेकर ढालपुर चौक तक रैली का आयोजन किया गया और इस दौरान भाजपा सरकार खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार हाय-हाय कानून व्यवस्था हाय-हाय व महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस पार्टी ने मैदान में जैसे ही नारेबाजी से विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस नेता हरिचंद शर्मा, चुनेश्वर शर्मा, भुवनेश्वर गौड, उत्तम शर्मा, राजेश शानू व करूण विराट महंत ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि कसोली में पुलिस व प्रशासन के सामने महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या की गई और सरकार हाथ मलती रह गई।
वक्ताओं ने कहा कि पहले सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही थी कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएंगे। लेकिन सरकार के सौ दिन में ही प्रदेश में 75 रेप के मामले सामने आए हैं, असंख्य हत्याएं हो गई हैं। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित नहीं समझ रही हैं। महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चियां स्कूल व कॉलेज जाने से घबराने लगी हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है न तो कोई विकास कार्य हो रहे हैं और कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है।