नगरपालिका कर्मचारी संघ अपनी मांगो को लेकर दो दिवसीय भूख हड़ताल आज से शुरू

खबरें अबी तक। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर स्थानीय नगरपालिका कर्मचारी संघ ने प्रधान मांगे की अध्यक्षता में आज सुबह 8 बजे से भूख हड़ताल शुरू की गई है। यह दो दिवसीय भूख हड़ताल तीन मई को समाप्त होगी। आज की भूख हड़ताल में मांगे,राम कुमार,सोमनाथ,कर्मवीर,विरेन्द्र,विक्की व शम्मी सहित कुल सात कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे।
कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट का जो दो साल से फैंसला आया हुआ है।समान काम समान वेतन लागू करने का उसे लागू किया जाये,कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाये ,एनपीएस स्कीम को सरकार ने लागू किया है उसको रदद करके पुरानी पैंशन स्कीम बहाल की जाये।
नगरपालिका कर्मचारी संघ शाखा नारायणगढ़ के प्रधान मांगे साहिब का कहना था कि आज पूरे हरियाणा में चौबीस घंटे की भूख हड़ताल रखी गई है नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा जिसका एजेंडा है कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना,सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय है समान काम समान वेतन लागू करना, एनपीएस पैंशन स्कीम को रदद करना है। उनका कहना था कि यह दो दिवसीय हड़ताल आज से शुरू होकर कल तीन मई को सुबह समाप्त की जायेगी।
उनका कहना था कि अगर फिर भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे 8 मई को मिशाल जुलूस निकालेंगे और 9,10 व 11 मई को तीन दिन की काम छोड़ हड़ताल की जायेगी और अगर सरकार फिर भी नहीं मानती तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जायेगी ।जिसकी पूर्णत्या जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को जो दो साल से फैंसला आया हुआ है। समान काम समान वेतन लागू करने का उसे लागू किया जाये,कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,एनपीएस स्कीम को सरकार ने लागू की है उसको रदद करके पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने की मांग की है।