हरियाणा को मजबूत बनाने के लिए 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं में बड़ा सुधार

खबरें अभी तक। हरियाणा सरकार प्रदेश में सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं में बड़ा सुधार लाने के कार्य करेगी। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योजनाओं को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताय़ा कि प्रदेश में लगातार प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ई सेवाओं के माध्यम से दुरूस्त किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार की योजनाओं के बेहतर तरीके से करवाने के लिए 47 खंडों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यही ही नहीं उन्होंने बताया कि अधिकारी निर्देशित खंड में जाकर इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आम जनता को प्रेरित करेंगे और अधिकारी और कर्मचारियों को भी अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में काम करेंगे।