पिंकी हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी ने पिंकी के बारे में बताई चौंकाने वाली बातें

खबरें अभी तक। बीते 14 अप्रैल को हरियाणा के यमुनानगर में पिंकी हत्याकांड हुआ जिसमें आरोपी महिला ने एक सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए पुलिस को बयान में कुछ अहम बातें बताई है। अभियुक्त कमल कपूर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पिंकी उसके पति से शादी करना चाहती थी। वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। साथ ही वह पांच लाख रुपये भी मांग रही थी। गत शनिवार को ही पिंकी घर में चाकू लेकर घुस गई थी। उधर पुलिस सोमवार शाम को गिरफ्तार किए गए कमल कपूर से ये नहीं उगलवा सकी कि उसने पिंकी की हत्या क्यों की। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है

पुलिस की पूछताछ के बाद कमल कपूर की पत्नी सोनिया ने बताया कि पिंकी के बारे में कमल ने उसे कभी कुछ नहीं बताया था। वे काफी दिनों से परेशान थे, लेकिन इसकी वजह किसी को नहीं बता रहे थे। 14 अप्रैल शाम सात बजे पिंकी अकेली उनके घर पर आई थी। उसके हाथ में चाकू था।