समुद्री लुटेरों की कैद से आज़ाद हुए तीनों युवाक

खबरें अभी तक। नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की कैद में बंद तीनों युवाओं को छूड़ा लिया गया है। इस बात की पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की है। इन युवकों को जल्द ही भारत वापिस लाया जा रहा है।  निजी मर्चेंट नेवी में काम करने वाले तीन युवक सुशील धीमान, अजय और पंकज को जनवरी माह में नाइजीरिया में बंधक बना लिया गया था। दरअसल ये तीनों ही युवक सुशील धीमान की कैप्टनशिप में नाइजीरिया के लिए शिप पर पेट्रोलियम पदार्थों की डीलरशिप के लिए निकले थे.

लेकिन जैसे ही ये लोग नाइजीरिया पहुंचे इन्हें समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद उनके परिजनों से संपर्क कर उनसे 22 लाख रुपये की फिरौती की लगातार मांग करने लगे थे। अब प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की पहल से इन तीनो को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। मंडी में सीएम ने कहा नाइजीरिया में फंसे 3 भारतीयों को जल्द ही स्वदेश लाया जाएगा।