जयराम सरकार ने कांग्रेस में पारित Sports bill लिया वापिस

खबरें अभी तक। जयराम सरकार ने कांग्रेस सरकार में पारित किया गया बहुचर्चित Sports bill शोर-शराबे के बीच वापस ले लिया।  वन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने सदन में Sports Bill रखा तो विपक्षी दल कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया और इसे वापस लेने को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठाए। लेकिन अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने स्पष्ट किया कि नियमों के तहत ही इसे इजाजत दी गई है।

इसके बाद सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सदस्यों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की टेबल बजाई और नारेबाजी की और भारी शोरगुल के बीच ही मंत्री ने जवाब दिया और हंगामे के बीच ही इस Bill को वापस ले लिया गया। इससे पहले वन व खेल मंत्री ने सदन में हिमाचल प्रदेश खेल विधेयक 2015 को वापस लेने को इसे सदन में रखा। इस पर कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिस नियम में यह बिल वापस लिया जा रहा है, उसके तहत पहले सदस्यों को कारण बताने होते हैं।

लेकिन किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए Bill सदन में पेश नहीं हो सकता..उधर, कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार ने जो Bill सदन में पास किया था, उसमें खेल संघों को रेगुलेट करने और इसमें पूरी पारदर्शिता लाने और लोकतांत्रिक सिस्टम का पूरा प्रावधान था और खेल को राजनीति से दूर रखने को भी नियम थे।