सीनियर सिटीज़न को पूरे देश में बसों पर आधे किराए की छूट

खबरें अभी तक। परिवहन विभाग द्वारा अब सीनियर सिटीजन को हरियाणा से बाहर देश में कहीं भी यात्रा करने पर हरियाणा परिवहन की बसों में आधे किराए की छूट दी गई है। परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा अब सीनियर सिटीजन को हरियाणा से बाहर देश में कही भी यात्रा करने पर हरियाणा परिवहन की बसों में आधा किराए की छूट दी गई है। उन्होंने यह जानकारी आज सोनीपत में दी।

हरियाणा राज्य में भी 60 साल की महिलाओं एवं 65 वर्ष के पुरुषों को किराए में हरियाणा रोडवेज की बसों में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। हरियाणा में पहली बार महिलाओं को अपने जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जेल में बंद 65 वर्ष से ऊपर महिलाओं व 75 वर्ष से ऊपर पुरुषों को 1 नवम्बर, 2017 से जेल से रिहा करने का निर्णय लिया गया।