बैसाखी से पहले 4 अप्रैल को मंत्रिमंडल का विस्तार

 खबरें अभी तक।  काग्रेस की सरकार बनने के एक साल बाद होने जा रहे संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में कैंट से विधायक परगट सिंह नाम पक्का बताया जा रहा है। यहा तक चर्चा है कि उन्हें शिक्षा व खेल मंत्रालय मिलने जा रहा है। काग्रेसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मत्री अरुणा चौधरी, सेहत मंत्री साधू सिंह धर्मसोत सहित कुछ एक मंत्रियों के मंत्रालय में बदला किया जा रहा है।

बैसाखी से पहले ही कांग्रेस 4 अप्रैल को मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। ऐसे में मंत्रिमंडल में स्थान पाने के लिए कई नेताओं ने दिल्ली में डेरा जमा लाबिंग तेज कर दी है। कई दावेदारों ने तो बीते कुछ दिनों से दिल्ली में पक्का डेरा लगा लिया है। हालांकि परगट सिंह ने ऐसी किसी भी चर्चा की पुष्टि नहीं की।