आधा दर्जन सैलानीयों से भरी राफ्ट पलटी,एक की मौत

खबरें अभी तक। कुल्लू के बबेली में ब्यास नदी में गुरुवार को एक हादसा हो गया। जहां नदी में सैलानियों की एक राफ्ट पलट गई। हादसे के दौरान राफ्ट में आधा दर्जन सैलानी सवार थे। जानकारी के मुताबिक एक बुजुर्ग महिला को छोड़कर सभी सैलानियों को बचा लिया गया है।

महिला को जब तक ब्यास नदी से बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला की पहचान रजिया डांगे निवासीे पुणे के रूप में हुई है।