बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से गोली मार देनी चाहिए- भाजपा सांसद

असम में बलात्कार की घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए तेजपुर के भाजपा के सांसद आर.पी. शर्मा ने गुरुवार को कहा कि इस तरह के भयानक अपराध करने के दोषियों को सार्वजनिक रूप से गोली मार दी जानी चाहिए।

भाजपा सांसद ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वालों के लिए मौत की सजा ही एकमात्र तरीका है। शर्मा ने बताया, “जो लोग बलात्कार जैसी जघन्य अपराध करते हैं उन्हें सार्वजनिक रूप से गोली मार दी जानी चाहिए, इन घटनाओं को रोकने का यही एकमात्र तरीका है”।

गौरतलब है कि हाल ही में पांच साल के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई थी जिसके बाद उस लड़की की मौत हो गई थी। घटना के बाद असम में लड़की के घर पर घुसकर पांच आरोपियों ने बलात्कार किया था उसे उसके घर पर ही आग  लगा कर उसे मौत के हवाले कर दिया था।