Shocking: ग्राहक के सामने रेस्टोरेंट कर्मचारी ने खाने में थूका, फिर दे दनादन

रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। यहां के एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेस्टोरेंट की एक कर्मचारी और ग्राहक के बीच हाथापाई होती दिख रही है। हाथापाई की वजह जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। क्योंकि इस कर्मचारी ने महिला के सैंडविच में उसके सामने ही थूक दिया।

इसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना इंग्लैंड के मैनचेस्टर की है। जहां के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में ये पूरा वाकया हुआ। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे महिला ग्राहक के सामने कर्मचारी सैंडविच तैयार करती है।

इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी होती है और महिला कर्मचारी ग्राहक के सामने ही सैंडविच में थूक देती है। ये देखते ही महिला ग्राहक आग-बबूला हो जाती है और कर्मचारी को फटकारती है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है और महिला ग्राहक कर्मचारी के ऊपर खाना फेंक देती है। वीडियो में महिला कर्मचारी चिल्ला रही है कि सुबह के तीन बज गए हैं और मुझे घर जाना है।वायरल होने के बाद इस वीडियो को फेसबुक पर लगातार शेयर किया जा रहा है। इस मामले में रेस्टोरेंट चेन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

इस वीडियो को शेयर करने वाली शैलीन की मानें तो,”हम रेस्टोरेंट में तकरीबन दो बजे रात को पहुंचे। ये सोचकर की ये रेस्टोरेंट तीन बजे तक खुला रहता है। इसके बाद हमने खाना ऑर्डर किया। मगर महिला कर्मचारी ने उस पर थूक दिया, क्योंकि वो रात के तीन बजे तक काम करने की वजह से परेशान थी। इसके बाद महिला कर्मचारी ने जमकर विवाद किया।”