विधायक अनिल सिंह के बड़े भाई पर अज्ञात बदमाशों का हमला

 खबरें अभी तक। रामनवमी पर उन्नाव गांव में आयोजित कार्यक्रम से वापस लौट रहे पुरवा विधायक अनिल सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने दिलीप सिंह को गाड़ी ओवरटेक करके रोको और फिर वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात पुरवा विधायक अनिल सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह अपनी पत्नी निशा और बेटियों विधि, खुशी और बेटे अम्बुज के साथ अपने पैतृक गांव रंजीतखेड़ा थाना मौरांवा से लखनऊ गोमती नगर स्थिति अपने घर जा रहे थे। रास्ते में मौरांवा-मोहनलालगंज मार्ग पर सरवन मोड़ के पास पीछे से एक काले रंग की इन्डेवर कार सवार लोगों ने दिलीप की गाड़ी को ओवरटेक कर अचानक हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने 1 घंटे मे आरोपियों को पकड़ भी लिया। आरोप है कि शिवकुमार और उनके साथियों ने दिलीप सिंह और उनके परिवार पर हमला किया था। पुलिस ने शिवकुमार समेत 5 आरिपयों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।