खिलाडिय़ों को अभी तक नहीं मिल पाई उनकी इनामी राशि

खबरें अभी तक। करनाल खेल महाकुंभ के दौरान करनाल में हुई खेल प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को इनामी राशि से वंचित रहना पड़ रहा है। अभी तक सरकार ने खिलाडिय़ों को इनामी राशि नहीं दी, जिसके कारण महीनों से खिलाड़ी यहां-वहां भटक रहे हैं। ऐसे में खेलों को महत्व देने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार की खेल नीतियों पर सवाल उठते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 29 सितम्बर को खेल महाकुम्भ का आगाज करनाल के कर्ण स्टेडियम से हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय खेल मंत्री सहित प्रदेश के कई मंत्रियो और विधायकों ने शिरकत भी की, साथ ही प्रदेश भर के कई खिलाडियों ने महाकुम्भ में हिस्सा लिया था। इस खेल महाकुम्भ का आगाज के बाद प्रदेश भर में कई तरह के खेलों का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार यह आयोजन कर खिलाडिय़ों एवं प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना चाहती थी।

इस आयोजन में खिलाडिय़ों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। लेकिन प्रतियोगिता में विजेताओं को कई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक उन्हें उनकी ईनामी राशि नहीं मिली जिससे वह काफी निराश नजर दिख रहे हैं। खिलाड़ी बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के मजबूर हैं।

वहीं जिला खेल अधिकारी का कहना है कि अभी तक ईनामी राशी के पैसे नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही खिलाडिय़ों को इनामी राशी मिल जाएगी। बता दें कि खेल महाकुंभ में विजेताओं को मिलने वाली इनामी राशि करीब 29 लाख है।