मोबाइल में स्लो इंटरनेट की अब नहीं होगी परेशानी, इन एप्स की मदद से बढ़ाएं स्पीड

क्या आप अपने फोन में स्लो इंटरनेट से परेशान हैं? क्या हाई स्पीड प्लान के बावजूद भी आपके फोन में इंटरनेट धीरे चलता है? तो, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने फोन की इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। ये एप्स स्पीड बढ़ाने के अलावा, अपलोडिंग और डाउनलोडिंग स्पीड की भी जानकारी देंगे। ये एप्स आपको ये भी बताएंगे कि घर के किस कोने में इंटरनेट सबसे तेज काम करेगा। डालते हैं इन एप्स पर एक नजर,

Network Master(LIONMOB )- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप की साइज 5.2 एमबी है। एप को प्ले स्टोर 4.5 स्टार मिला है। एप को 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।

फीचर्स

  • एप की मदद से आपको इंटरनेट की मैक्सिमम स्पीड मिलेगी।
  • एप में वाई-फाई स्पीड टेस्ट का भी फीचर है।
  • एप में स्पाई डिटेक्ट फीचर भी है।
  • एप को इस्तेमाल करना काफी आसान है।

Internet Booster & Optimizer (Boosting Tools)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 5.0 एमबी है।

फीचर्स

  • एप इंटरनेट की स्ट्रेंथ को बढ़ाने में मदद करता है।
  • एप मोबाइल डाटा कनेक्शन और वाई-वाई कनेक्शन को अलग से मॉनिटर करता है।
  • एप बिना रूट किए मोबाइल को भी स्पोर्ट करता है।

Internet Speed 4G Fast(Dream Apps)- एप की साइज 5.1 एमबी है। एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 12 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।