राज्यपाल: समाज में अपराध हमारी दुष्ट मानसिकता का परिणाम है

खबरें अभी तक।  राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि समाज में अपराध की प्रवृत्ति हमारी दुष्ट मानसिकता का परिणाम है और जहां पुलिस का डंडा मजबूत होता है, वहां अपराध का रास्ता स्वत: कमजोर हो जाता है। राज्यपाल शुक्रवार को शिमला के पीटरहॉफ में 2 दिवसीय 46वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी का युग है और पुलिस के क्षेत्र में आधुनिक जानकारी की अधिक आवश्यकता है, ताकि अपराध पर नजर रखी जा सके। पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों पर इस तरह के सम्मेलनों के माध्यम से ङ्क्षचतन कर समाधान का रास्ता खोजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में आज भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक चिंतन लुप्त हो गया है और यही कारण है कि अपराध बढ़ गए हैं।

अपराधी समाज का ही प्रतिफल
राज्यपाल ने कहा कि अपराध को कम करने के साथ-साथ इस बात पर भी ङ्क्षचतन होना चाहिए कि अपराधी क्यों पैदा हो रहे हैं। आचार्य देवव्रत ने कहा कि अपराधी प्राकृतिक व स्वभाव से नहीं बनता बल्कि समाज का ही प्रतिफल है। यह मानवीय विकृतियां हैं। प्राचीन समय में हमारे शिक्षालयों में संस्कार पद्धति दी जाती थी, जहां दिव्य गुणों को देकर मानव का निर्माण किया जाता था। उन्होंने भारत की प्राचीन पद्धतियों में सारी शक्ति इंसान बनाने में लगाई जाती थी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र चौहान ने भी इस अवसर पर अपना संबोधन दिया।