पीने के पानी के लिए लोग दर दर भटक रहे

खबरें अभी तक। चंबा के भरमौर में कई दिनों से पीने के पानी के लिए लोग भटक रह हैं। समस्या बरकरार बनी हुई है। लोग पिछले कई महीनों से गंदा पानी पीने पर मजबूर हो गए हैं। लेकिन प्रशासन कुछ करने को तैयार नहीं है लोगों के घरों में विभाग की सप्लाई का पानी जो आता है।

उसमें इतनी गंदगी है कि लोग इस पानी को पी नहीं सकते हैं। गंदगी से लोगों की टंकियों में कीड़े पैदा होने लगे हैं। जिससे इलाके में बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन और विभाग से इस बारे में शिकायत भी की है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया गया है।

लोगों ने इसकी शिकायत ADM भरमौर से की तो उन्होंने IPH विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए कि लोगों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।