अपराध के मामले में हरियाणा तीसरे स्थान पर

खबरें अभी तक।  महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की अगर बात की जाए तो उसमें हरियाणा का स्थान देश में तीसरे स्थान पर आता है। पहले स्थान पर यूपी और दुसरा दिल्ली है। अगर बात की जाएं आकड़ो की तो साल 2017-2018 के अनुसार देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या 14587 आंकी गई है।

इन आंकड़ों में जिस राज्य से सबसे ज्यादा अपराध की खबरे आई है वो है उत्तरप्रदेश। यहां से 7947 घटनाएं सामने आई है। वहीं दिल्ली से 1598, हरियाणा से 845, राजस्थान से 615 और बिहार से 529 मामले सामने आए।

देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वैसे तो बहुत सी सशक्तिकरण योजनाएं चलाई गई है। उसके बावजूद भी महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। चलिए आपको बताते है कि देश में महिला की सुरक्षा को लेकर कौन-कौन सी स्कीम चलाई गई है।

महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई गई योजनाएं निम्न हैं:
1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम
2. किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए राजीव गांधी योजना (सबला)
3. इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना
4. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना
5. प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना
6. स्वाधार घर योजना
7. महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम (STEP)
देशभर में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए इतनी योजनाएं चलने के बावजूद इस तरह की वारदात का होना देश में शर्म की बात है।