भगवान से नहीं डरी ये महिला चोर

खबरें अभी तक।  अब भगवान के घर भी चोर इंसानो को नहीं बक्श रहे हैं पानीपत में अब महिलाओं द्वारा चोरी करने के नए नए तरिके सामने आ रहे हैं, ताजा मामला श्री कृष्ण धाम मंदिर का है, जहां भागवत कथा सुनने आई महिला चोर ने दो महिलाओं के गले की चैन चोरी कर ली। हालाकि चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पीड़ित महिलाओं द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार सुखदेव नगर में कृष्ण धाम मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जहां कथा सुनने के लिए भीड़ में बैठी वार्ड नं 3 के पार्षद हरीश शर्मा की पत्नी प्रेम व एक ओर अन्य महिला के गले से चैन चोरी हो गई। जिसका अभास होने पर महिलाओं ने मंदिर में छानबीन की लेकिन चैन नही मिली। पुजारी ने मंदिर में लगे सीसीटीवी की फूटेज को चेक किया, जिसमें शातिर महिला चोर की सारी वारदात कैद थी। वारदात को अंजाम देने के लिए एक ओर अन्य महिला भी उसका साथ दे रही है।

महिला चैन उतारने के बाद चुप चाप वहां से निकल जाती है और किसी को कानो कान भनक तक नही लगती। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।