लिफ्ट देने के बहाने दो महिलाओं के साथ चलती जीप में गैंगरेप

लखनऊ में दो महिलाओं के साथ कार में लिफ्ट देने के बहाने रेप करने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त हुई है जब महिलाएं लखनऊ से फर्रुखाबाद लौट रही थीं। बुधवार को फर्रुखाबाद के कमालगंज में रहने वाली दोनों महिलाएं लखनऊ के कमालगंज में इलाज के लिए गई थीं। लेकिन जब दोनों महिलाएं वापस लौट रही थीं तभी यहां नहर के किनारे एक जीप रुकी जिसमे पहले से ही 4-6 लोग सवार थे। दोनों महिलाएं जीप में सवार हो गई, जिसमे बाद में जीप के ड्राइवर व अन्य लोगों ने महिला के साथ रेप किया।
तकरीबन 11 बजे रात में जीप में सवार ड्राइवर व अन्य लोगों ने महिलाओं के साथ बारी-बारी गैंगरेप किया। रेप के बाद आरोपी महिलाओं को कन्नौज-फर्रुखाबाद की सीमा के पास मानीमऊ में फेंक कर भाग निकले। किसी तरह से महिलाएं यहां के एक ढाबे पर पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसपी हरीश चंदर ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को लगा दिया गया है। जानकारी के अनुसार महिलाओं की उम्र 30-40 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है, साथ ही इनकी काउंसलिंग के लिए दोनों को आशा ज्योति केंद्र लाया गया। एसपी का दावा है कि मेडिकल जांच में महिलाओं के शरीर पर किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है। महिलाएं एक परिचित के मिलने पर जीप में बैठ गई थीं। पुलिस का कहना है कि यह मामला अभी संदिग्ध लग रहा है, लेकिन हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।