कबड्डी के इंडिया कैंप में हिमाचल के इन 7 खिलाड़ियों का चयन

खबरें अभी तक। जकार्ता में होने वाली 18वीं एशियन गेम 2018 में जाने वाली भारत की महिला व पुरुष कबड्डी टीमों के इंडिया कैंप में हिमाचल के 7 कबड्डी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन खिलाडिय़ों में अजय ठाकुर, विशाल भारद्वाज, प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर, निधि, ज्योति व ललिता शामिल हैं। अजय ठाकुर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं व भारतीय कबड्डी टीम की पहले कप्तानी भी कर चुके हैं। नालागढ़ (सोलन) के रहने वाले अजय ठाकुर वर्तमान में हिमाचल पुलिस में डी.एस.पी. हैं। विशाल भारद्वाज भी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। ऊना के रहने वाले विशाल भारद्वाज वर्तमान में एयर इंडिया में कार्यरत हैं।

इंडिया टीम में 5 बार खेल चुकी हैं प्रियंका नेगी
प्रियंका नेगी 5 बार इंडिया टीम में खेल चुकी हैं। इसके अतिरिक्त साऊथ एशियन गेम्ज, एशियन गेम्ज व वल्र्ड बीच कबड्डी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सिरमौर की रहने वाली प्रियंका नेगी वर्तमान में हिमाचल पुलिस में इंस्पैक्टर के पद पर कार्यरत हैं। मनाली (कुल्लू) निवासी कविता ठाकुर 4 बार इंडिया टीम में खेल चुकी हैं, वहीं एशियाड में भी भारतीय टीम में शामिल रही हैं, वहीं निधि दयोथ (बिलासपुर) की हैं व सिल्वर मैडल जीतने वाली इंडिया टीम की सदस्य रह चुकी हैं।

सोलन की ज्योति व सिरमौर की ललिता भी नैशनल मैडलिस्ट
सोलन की ज्योति व सिरमौर की ललिता भी नैशनल मैडलिस्ट हैं। कबड्डी संघ के महासचिव रतन लाल ठाकुर ने बताया कि पुरुष खिलाडिय़ों का कबड्डी इंडिया कैंप उत्तर क्षेत्रीय केंद्र सोनीपत (हरियाणा) व महिला खिलाडिय़ों का कैंप साई स्पोटर््स कॉमप्लैक्स गांधीनगर (गुजरात) में 15 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा तथा हिमाचल के ये चयनित खिलाड़ी इन कैंपों में भाग लेंगे।