धरना प्रदर्शन पर कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक

खबरें अभी तक। जंजैहली में हो रहे है धरना प्रदर्शन पर विरोध के खिलाफ थुनाग में सोमवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हुई।  जिसमें सराज के समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ता ने ये विरोध किया कि जंजैहली में जो धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और CM के खिलाफ गलत बयानबाजी की जा रही है उसके खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता में नाराजगी है।

सभी कार्यकर्ता ने कहा है कि अगर जंजैहली में CM के खिलाफ प्रदेश सरकार के खिलाफ इसी तरह का आंदोलन चलता रहा तो हम कांग्रेस पार्टी को छोड़ देंगे। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के कुल 14 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है।