मालकिन का अश्लील क्लिप बना नौकर करने लगा ब्लैकमेल, कई बार किया दुष्कर्म

खबरें अभी तक. शहर की एक महिला ने अपने नौकर पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। अभियुक्त रमोद राय मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के गांव पुरषोतमपुर का रहने वाला है।

शिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि उनकी डेयरी में रमोद राय नामक युवक उनके यहां डेयरी पर वर्ष 2016 में नौकरी में लगा था। गत वर्ष होली वाले दिन अभियुक्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी, जिससे वह अचेत हो गई। बाद में अभियुक्त उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली और फोटो भी खींच ली।

बाद में अभियुक्त ने घटना के बारे किसी को बताने पर वीडियो क्लिप व फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। उसे ब्लैकमेल करते हुए अभियुक्त ने बाद में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। गत वर्ष जून माह में वह चोरी करते पकड़ा गया, जिस पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। यहां से जाने के बाद भी अभियुक्त ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा।

 अभियुक्त ने एक दिन उसे फोन करके भिवानी के एक गेस्ट हाऊस में यह कहकर बुलाया कि वह उसकी वीडियो क्लिप व फोटो डिलीट कर देगा। वहां भी अभियुक्त ने उससे दुष्कर्म किया, लेकिन वीडियो क्लिप व फोटो डिलीट नहीं की। इसके बाद भी उसने कई बार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।